प्रत्याशियों और जिलाध्यक्ष-महामंत्रियों के बाद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह
यादव शुक्रवार को पार्टी विधायकों के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा
करेंगे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनदर वह विधायकों को जरूरी निर्देश देंगे।
इसके लिए पार्टी मुख्यालय पर सवेरे दस बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।
सपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। एक तरफ देश बचाओ-देश
बनाओ रैलियां चल रही हैं तो दूसरी तरफ संगठन और चुनावी तैयारियों की
समीक्षा का दौर।