लखनऊ। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) में ग्रामीण क्षेत्र शहर से आगे निकल गया है। जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 53.56% एसआईआर कार्य पूरा हो चुका है। ग्रामीण बहुल मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 78.80% काम पूरा हुआ है, वहीं शहरी मतदाता बहुल लखनऊ (उत्तरी) और लखनऊ कैंट में 50 फीसदी काम भी पूरा नहीं हो सका है। लखनऊ (उत्तरी) में केवल 48.33% व लखनऊ कैंट में कुल 49.29 फीसदी प्रगति दर्ज हो सकी है। जिले में 3789 बीएलओ इस अभियान में जुटे हैं।
ग्रामीण इलाकों में न सिर्फ बीएलओ अधिक सक्रिय हैं, बल्कि मतदाता भी स्वयं संपर्क कर फॉर्म जमा करा रहे हैं। इसके विपरीत शहरी क्षेत्रों खासतौर पर गोमतीनगर जैसी पॉश कॉलोनियों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बीएलओ और सुपरवाइजरों को अनाउंसमेंट तक करने पड़ रहे हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति
विधानसभा क्षेत्र
- तैनात बीएलओ - पूरा हुआ एसआईआर (%)
मलिहाबाद - 406 - 73.47%
बख्शी का तालाब
- 490 - 68.83
सरोजिनी नगर
- 582 - 55.06
लखनऊ (पश्चिम)-
416 - 58.17
लखनऊ (उत्तरी)
- 408- 48.33
लखनऊ (पूर्वी)
- 417 - 50.28
लखनऊ सेंट्रल
- 339 - 54.33
लखनऊ कैंट
- 330 - 49.29
मोहनलालगंज - 401 - 78.80