फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनलालगंज: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला हत्या के आरोपी का शव, हत्या की आशंका, मंगलवार शाम से था लापता

Wed, 02 Sep 2026 09:54 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज

सार

मृतक वर्ष 2023 में गांव के ही अमन की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में नामजद आरोपी था। शव मिलने के बाद मौके पर जुटे लोगों ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई है।
Register For Event
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज के पुरसेनी में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर हत्या के आरोपी युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद मौके पर जुटे लोगों ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई। हालांकि पुलिस प्रथमदृष्टया मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान गोपालखेड़ा निवासी सचिन कश्यप (24) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक सचिन वर्ष 2023 में गांव के ही अमन की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में नामजद आरोपी था। मंगलवार शाम से सचिन लापता था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। बुधवार सुबह पुरसेनी में रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला तो परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस युवक के मंगलवार शाम से लापता होने के घटनाक्रम की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि अभी मामले में किसी पर कोई आरोप सामने नहीं आया है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें