सरोजनीनगर। अमौसी स्थित आईओसीएल लखनऊ टर्मिनल पर पेट्रोलियम उत्पादों में रिसाव और आग लगने जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को मॉकड्रिल हुई। टर्मिनल के लोकेशन इंचार्ज गौरव देव के निर्देशन में हुई मॉक ड्रिल में वॉल्व बंद करने, आपातकालीन शटडाउन, फोम ब्लैंकेटिंग और अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। दूसरे चरण में टैंक लॉरी फिलिंग बे नंबर-3 में आग लगने का अभ्यास किया गया। इसमें आईओसीएल बीकेपीएल स्टेशन, आईओसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट, एचपीसीएल आईआरडी टर्मिनल, अदानी एविएशन फ्यूल सर्विसेज और बीपीसीएल बॉटलिंग प्लांट सहित कई तेल एवं गैस कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा सरोजनी नगर फायर स्टेशन, टीएस मिश्रा अस्पताल और अवध अस्पताल की टीमें भी सहयोग के लिए मौजूद रहीं।