गुडंबा। उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के फैजुल्लागंज समेत कई इलाकों में तीन दिन से बरकरार बिजली संकट पर विधायक डॉ. नीरज बोरा भड़क गए और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखा। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार और अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता को तलब कर नाराजगी जताई और आपूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि इस भीषण गर्मी में आम जनता को अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। बिजली चोरी के मामलों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी के कारण आम उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।