फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती का मोबाइल लूटकर नदी में कूदा बदमाश, गिरफ्तार

Sun, 21 Jun 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज निवासी निजी कंपनी की कर्मचारी मानसी कुमारी का मोबाइल लूटकर बदमाश ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। घटना शुक्रवार शाम नया पक्का पुल पर हुई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मानसी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे वह दफ्तर से स्कूटी से घर जा रही थीं। वह नया पक्का पुल पहुंची तभी फोन आ गया। वह स्कूटी रोककर बात करने लगीं, तभी पीछे से आए बदमाश ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और नदी में कूद गया। इंस्पेक्टर अंजनी ने बताया कि आरोपी मो. इमरान को खदरा चुंगी से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मदेयगंज के पुरवा खदरा का रहने वाला है। आरोपी के पास से पीड़िता से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें