लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। 101 पदाधिकारियों के साथ त्रिवार्षिक चुनावों के बाद बनी जंबो कार्यकारिणी ने प्रदेश सरकार से अपने वाजिब हक के लिए आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हजरतगंज के होटल में हुई प्रेस वार्ता में कार्यकारिणी के नए कार्यवाहक अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह टोनी ने सरकार से अल्पसंख्यक योजनाओं में आबादी के हिसाब से हक देने की बात कही है।