स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह जिले का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित मरीजों की रिपोर्टिंग शुरू की गई है। अब अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में एआई टूल की मदद से मात्र 8 से 10 सेकंड में एक्सरे रिपोर्ट तैयार की जा रही है।