फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएमओ कार्यालय में मृत्यु प्रमाण पत्र के 300 मामले लंबित पड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में मृत्यु प्रमाण पत्र के 300 मामले लंबित पड़े
विज्ञापन

- लोग लगा रहे चक्कर मगर नहीं मिल रही राहत, तीन एआरओ फिर नहीं संभल पा रहे जिम्मेदारी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में मृत्यु प्रमाण पत्र पर अनुमोदन
देने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को लंबित मामलों की संख्या
करीब तीन सौ पहुंच गई। इसका निस्तारण जिम्मेदार नहीं करा पा रहे हैं। यह
स्थिति तब है जब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के कार्य को निपटाने के लिए तीन
एआरओ सीएमओ कार्यालय में कार्यरत हैं। अफसर उनसे जनहित का कार्य निपटाने की
बजाय उनकी सेवाएं दूसरे काम में लेना शुरू कर दिए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में मृत्यु प्रमाण पत्र पर अनुमोदन देने के
मामले लंबित हैं। ऐसे में किसी की पेंशन अटकी है तो किसी का फंड मृत्यु
प्रमाण पत्र न बनने से रुका है। परिजन सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे
हैं। नए नियम के तहत जन्म व मृत्यु पंजीकरण 21 दिन तक नगर निगम को करने का
अधिकार है। इसके बाद प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अनुमोदन सीएमओ से लेना
है। जिसके बाद ही नगर निगम की ओर से प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं।
मंगलवार तक सीएमओ कार्यालय में 300 मामले लंबित हो गए हैं। यह आंकड़ा सिर्फ
मृत्यु प्रमाण पत्र का है। जबकि जन्म प्रमाण पत्र के भी मामले लंबित हैं।
इस जनहित कार्य के लिए तीन एआरओ कार्यरत हैं। जिनके जरिये इसका निस्तारण
तक नहीं किया जा रहा है। लोग परेशान होकर भटक रहे हैं।
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित मामलों
के निस्तारण के लिए चार लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। लंबित सभी मामले इसी
माह निपटा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें