फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: काबईड गन में हुआ धमाका, बच्चे की कार्निया का हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
काबईड गन में धमाका, बच्चे की आंख में आई गंभीर चोट
विज्ञापन


- कबाईड गन न चलने पर पाइप में आंख डालकर देखते वक्त हुआ धमाका, आंख की पचास फीसदी रोशनी अभी गायब


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। बीकेटी क्षेत्र में कार्बाइड पाइप गन बनाकर चलाने से हुए विस्फोट
में एक बच्चे की आंख की कार्निया को नुकसान हुआ है। परिजन आनन फानन में
बच्चे को लेकर नजदीकी निजी नेत्र चिकित्सालय ले गए। डॉक्टर का दावा है कि
बच्चे की आंख की रोशनी वापस लौटने के लिए 72 घंटे अहम हैं। बच्चे की आंख का
इलाज करके उसे डिस्चार्ज किया गया है। लखनऊ का यह पहला मामला बताया जा रहा है।

बीकेटी सैरपुर निवासी सात साल के रचित 7 ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर घर
में कार्बाइड पाइप गन बनाई। वह शनिवार सुबह काबाईड गन चला रहा था, लेकिन गन
चली नहीं। ऐसे में उसने पाइप में आंख लगाकर देखा तो धमाका हो गया। इससे
रचित की आंख और चेहरा क्षतिग्रस्त हो गया। आंख में धुंधलापन होने पर
परिवारीजन बीकेटी के भोलापुरवा स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल सुमित आई केयर लेकर
पहुंचे। अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित ने बच्चे का इलाज शुरू
किया। इलाज के बाद बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया। डॉ. सुमित ने बताया कि उनके
यहां ऐसा पहला मामला आया है। डॉ. सुमित ने बताया कि बच्चे की आंख की रोशनी
पर करीब 50 फीसदी असर आया है। इलाज मिलने से धुंधलेपन की समस्या दवाओं से
जल्द ही सही हो जाएगी।

प्रतिबंधित है कार्बाइड गन
बलरामपुर अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि
कार्बाइड गन प्रतिबंधित है। इस गन आतिशबाजी करने पर लोगों की आंखों से सीधा
असर पड़ रहा है। डॉ. संजीव के मुताबिक जुगाड़ के कार्बाइड पाइप गन आंखों को
गंभीर क्षति पहुंचाने वाला कैल्शियम कार्बाइड औद्योगिक रसायन होता है। इसका
उपयोग मुख्य रूप से वेल्डिंग, कटिंग, पेंट बनाने, इस्पात उद्योग में धातु
से सल्फर जैसे कणों को अलग कर उसे शुद्ध करने में होता है। कैल्शियम
कार्बाइड और विस्फोटक का मिश्रण भरकर उसमें पानी मिलाया जाता है, जिससे
उसमें विस्फोट होता है। कई बार यह विस्फोट चेहरे को और आंखों को जला देता
है, क्योंकि कार्बाइड के साथ पानी के मिश्रण से केमिकल रिएक्शन होता है,
जिससे विस्फोट होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें