फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: इंदिरानगर में छह करोड़ की जमीन से हटाया कब्जा, आवास एवं विकास परिषद ने 600 वर्गमीटर भूमि कराई मुक्त

Wed, 30 Sep 2026 02:58 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के इंदिरानगर सेक्टर-18 में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने करीब 600 वर्गमीटर जमीन से अतिक्रमण हटाया। ग्राम समीउद्दीनपुर के खसरा संख्या 317 की इस भूमि की अनुमानित कीमत छह करोड़ रुपये बताई गई है। कार्रवाई अधीक्षण अभियंता की अगुवाई में पुलिस बल की मौजूदगी में हुई।
Register For Event
विज्ञापन
इंदिरानगर में छह करोड़ की जमीन से हटाया कब्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने मंगलवार को इंदिरानगर सेक्टर-18 में करीब 600 वर्गमीटर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। यह जमीन ग्राम समीउद्दीनपुर के खसरा संख्या-317 में स्थित है। परिषद के मुताबिक भूमि की अनुमानित कीमत करीब छह करोड़ रुपये है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अधीक्षण अभियंता निर्माण खंड-छह की अगुवाई में की गई। इस दौरान परिषद के अधिकारी और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। कार्रवाई के बाद भूमि को परिषद के कब्जे में ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें