फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : किराना दुकान में लगी भीषण आग...ऊपर सो रहा था परिवार बचा; पांच गाड़ियों ने पाया काबू

Mon, 10 Nov 2025 06:45 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में किराना दुकान में अचानक से आग लग गई। धुआं उठता देख दुकान मालिक का परिवार सहम गया। गनीमत रही कि पूरा परिवार सुरक्षित बाहर आ गया। 
Register For Event
विज्ञापन
मौके पर आग बुझाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में बंथरा इलाके में रविवार देर रात थोक किराना दुकान में आग लग गई। लपटें और धुआं उठता देख दुकान मालिक का परिवार सहम गया। सूचना पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लगभग 80 लाख रुपये कीमत का सामान जल चुका था। ऊपर सो रहे परिवार ने किसी तरह वहां से निकलकर जान बचाई।

विज्ञापन


बंथरा कस्बा निवासी सगे भाई पुरुषोत्तम गुप्ता और संतोष गुप्ता का कानपुर रोड किनारे तीन मंजिला मकान है। बेसमेंट और भूतल पर दोनों भाइयों की मंगलम ट्रेडर्स नाम से किराने की थोक एजेंसी व गोदाम है। दुकान के पहली मंजिल पर दोनों लोग परिवार सहित रहते हैं। रविवार रात करीब पौने दो बजे अचानक बिजली चली गई। इस पर संतोष गुप्ता बाहर निकले तो देखा कि नीचे बेसमेंट से धुआं भरा है और आग की लपटें ऊपर उठ रही हैं। 

यह देख संतोष डर गए और उन्होंने आनन फानन परिवार के सभी लोगों को जगाया। बाद में बगल के मकान की छत के रास्ते सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सरोजनीनगर एफएसओ धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर टीम ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में आलमबाग, हजरतगंज और पीजीआई से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

एफएसओ धर्मपाल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। वहीं पीड़ित व्यापारी परिवार के अनुसार, घटना में दुकान के अंदर रखा किराना सामग्री, फर्नीचर, कागजात समेत करीब 80 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस व फायर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें