फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोबाइल फोन में युवक के साथ तस्वीर देख प्रेमी ने मार डाला

Wed, 20 May 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
​शिवानी सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई एल्डिको-2 रक्षाखंड की रहने वाली शिवानी सिंह की हत्या उनके प्रेमी एल्डिको कॉलोनी निवासी प्रेम कुमार मांझी ने की थी। सहकर्मी के साथ शिवानी की दोस्ती और उनके मोबाइल में दोनों की साथ में फोटो देखकर भड़के आरोपी प्रेम कुमार ने वारदात को अंजाम दिया। उसने पहले रबर के पाइप से गला कसकर शिवानी की हत्या कर दी। फिर पहचान छिपाने के लिए सिर व चेहरे को ईंट से कूंच दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेम कुमार मांझी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डीसीपी साउथ अमित आनंद ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने शिवानी के मोबाइल फोन की डिटेल खंगाली तो आरोपी प्रेम कुमार मांझी का पता चला। लोकेशन ट्रेस की गई तो घटना के समय दोनों की लोकेशन एक साथ मिली। इस पर पुलिस को प्रेम कुमार पर शक हो गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी पुष्टि हुई कि घटना से पहले शिवानी और प्रेम कुमार एक साथ थे। मंगलवार को शहीद पथ सेक्टर-8 अंडरपास के पास से आरोपी प्रेम कुमार मांझी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने शिवानी की हत्या करने की बात कबूल ली।

आठ वर्ष से थी दोनों में दोस्ती

एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के अनुसार, प्रेम कुमार ने बताया कि उसकी व शिवानी की दोस्ती आठ वर्षों से थी। करीब छह माह पहले शिवानी जहां काम करती थी, वहां मनीष नाम के युवक से उसकी दोस्ती हो गई थी। यह बात उसे पसंद नहीं थी। उसने शिवानी को इसके लिए टोका भी था। कुछ दिन पहले उसने शिवानी के मोबाइल फोन ने मनीष और शिवानी की एक साथ फोटो देख ली थी। उसी दिन उसने शिवानी की हत्या करने का मन बना लिया था।
विज्ञापन


तेलीबाग के पास नहर में फेंक दिया था मोबाइल

डीसीपी के अनुसार, 17 मई की रात करीब 9:30 बजे आरोपी प्रेम कुमार शिवानी को बहाने से बाइक पर बैठाकर घर के पास से अपने साथ ले गया। इसके बाद वे लोग उतरेठिया रेलवे लाइन के पास पहुंचे। वहां आरोपी ने रबर के पाइप से शिवानी की गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छुपाने के लिए सीमेंट की ईंट से शिवानी का चेहरा और सिर कूंच दिया। आरोपी शिवानी का मोबाइल फोन लेकर वहां से भाग निकला और तेलीबाग के पास नहर में फेंक दिया।

शिवानी सिंह की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें