मोहनलालगंज। कैसरबाग स्थित सदर उप निबंधक कार्यालय में मोहनलालगंज क्षेत्र के बैनामों के पंजीकरण के आदेश के विरोध में वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। मांगों पर कोई निर्णय न होने से नाराज अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे।
अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लगातार तीसरे दिन हड़ताल रहने से तहसील परिसर में सन्नाटा पसरा रहा और 600 से अधिक मुकदमों की सुनवाई नहीं हो सकी। इससे वादकारी परेशान रहे।