फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोकिला ने देश के लिए जीता रजत

विज्ञापन
पदक के साथ कोकिला।
विज्ञापन
लखनऊ। कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित आईबीएसए जूडो ग्रैंड प्री में भारत की कोकिला ने रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। कोकिला ने प्रतियोगिता की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की और पहले ही मुकाबले में स्विट्जरलैंड की कारमेन ब्रुसिंग को महज 25 सेकंड में हराया।
विज्ञापन


इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के महासचिव व कोच मुनव्वर अंजार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में कोकिला ने मौजूदा चैंपियन रूस की अलेक्सिया स्टेपनियुक को कड़ी टक्कर दी। चार मिनट के संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद उन्हें हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। बताते चले कि मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली कोकिला पिछले तीन वर्षों से लखनऊ में रहकर यहां की इंडियन पैरा जूडो अकादमी में प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें