डॉक्टर ज्योति बाजपेई को मिलेगा सम्मान।
- फोटो : अमर उजाला।
केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की डॉ. ज्योति बाजपेई को अमेरिका के शिकागो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चेस्ट कॉन्फ्रेंस में ट्रैवल ग्रांट प्राप्त हुई है। केजीएमयू प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि डॉ. ज्योति बाजपेई को अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजीशियन्स की ओर से आयोजित चेस्ट सम्मेलन में भाग लेने के लिए ट्रैवल ग्रांट और निशुल्क पंजीकरण प्रदान किया गया है। इससे पहले इसी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत को 25 साल पहले शिकागो में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ट्रैवल ग्रांट प्राप्त हुआ था। केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने डॉ. ज्योति बाजपेई को बधाई दी है।