किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने डीएम-एमसीएच जैसे उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करने वालेशिक्षकों को सरकारी खर्च पर भेजे जाने की मांग की है। शिक्षक संघ की आम सभा की बैठक में इसके साथ ही कई अन्य मुद्दे उठाए गए।
संघ के सचिव प्रो. संतोष कुमार ने बताया कि केजीएमयू में स्टडी लीव की सुविधा नहीं है। इसकी वजह सेशिक्षकों को अपने खर्च पर वेतनरहित अवकाश लेकर जाना होता है। जबकि पीएमएस के डॉक्टरों को सरकारी खर्च पर यह सुविधा मिलती है। इसके एवज में उन्हें बांड भरना होता है। केजीएमयू शिक्षकों को भी यह सुविधा मिले। ऐसा होने पर वे मरीजों के इलाज में और बेहतर सहयोग कर सकेंगे। बैठक में संघ के नामित सदस्यों तथा बाइलॉज में मामूली संशोधन पारित हुए। शिक्षकों ने अपनी समस्याएं दूर न होने पर दीपावली के एक माह बाद दोबारा आम सभा बुलाने का फैसला किया है। इसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
बैठक में उठाए गए मुद्दे
- केजीएमयूशिक्षकों को स्टडी लीव मिले
- खाली भद भरे जाएं, इससेशिक्षकों पर काम का दबाव कम हो
- बैकलॉग भर्ती के लिए रोस्टर बनाया जाए
- शिक्षकों को ग्रेच्युटी और अर्जित अवकाश दिया जाए
- समय से प्रोन्नति
- कांफ्रेंस भत्तों की समस्या हल हो
- शिक्षकों को दो-दो बायोमेट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज कराने से छूट