‘भीतर छपरा चुए टपाटप, बाहर से टीप टॉप तो है, घर मा भूजी भांग नहीं है,
लेकिन लैपटॉप तो है...’ मौजूदा हालातों पर कटाक्ष करती बाराबंकी के हास्य
कवि अनिल बौझड़ की इस कविता को खूब सराही गई।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या
पर शनिवार को युवा साहित्य चेतना मंच की ओर से चौक के अग्रसेन इंटर कॉलेज
में ‘जरा याद करो कुर्बानी’ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
बाराबंकी से आए
कवि विनय शुक्ला ने ‘उन्हें नमन जो बलिदानों की अमर गाथाएं छोड़ गए...’
सुनाया। लखनऊ के व्यंग्यकार अलंकार रस्तोगी ने कंबल बंटने में होती देर पर
चुटकी ली।