फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रामभद्राचार्य के बयान पर कौशल किशोर ने उठाए सवाल

विज्ञापन
रामभद्राचार्य के बयान पर कौशल किशोर ने उठाए सवाल।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। पिछले दिनों शहर में राम कथा के दौरान स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा था कि यह नवाबों की नगरी नहीं, भगवान राम के अनुज लक्ष्मण की नगरी है। इस संबंध में कई दावे भी किए थे। इसी बयान पर रविवार को भाजपा के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने सवाल उठाए हैं। बीकेटी में आयोजित पारख महासंघ के विधानसभा क्षेत्रस्तरीय अधिवेशन में उन्होंने कहा कि यह लक्ष्मण की नहीं, लाखन पासी की नगरी है। संत लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने दावा करते हुए कहा कि लक्ष्मण कभी लखनऊ आए ही नहीं। लखनऊ लक्ष्मण टीला नहीं, लाखन पासी का किला है। उनकी पत्नी लखनावती के नाम पर ही लखनऊ नाम पड़ा। ऐसे ही सीतापुर को छीता पासी ने बसाया है, सीताजी भी कभी सीतापुर नहीं गईं। वहीं, अपनी सुरक्षा हटाए जाने के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि उनके अथवा उनके परिवार को जानमाल का किसी प्रकार नुकसान होता है तो इसके जिम्मेदार सुरक्षा हटाने वाले होंगे। इस बारे में पत्र भी पुलिस आयुक्त, डीजीपी और अपर मुख्य सचिव को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें