किसानों की मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के दौरान
मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल ने
मंगलवार से जेल भरो आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सोमवार को रालोद ने
राजधानी समेत प्रदेश भर में धरना, प्रदर्शन किए।
राजधानी
में रालोद के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व तथा प्रदेश अध्यक्ष
मुन्ना सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने
प्रदेश मुख्यालय से जुलूस के रूप में हजरतगंज चौराहे की तरफ मार्च किया।