स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी के प्रत्येक जिले में होने वाले कार्यक्रमों के लिए मंत्रियों व अफसरों को आवंटित किए गए जिलों की सूची जारी कर दी गई है। देखें, पूरी सूची:
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी के प्रत्येक जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए मंत्रियों और अफसरों को आवंटित किए गए जिलों की सूची जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में झंडारोहण करेंगे। वहीं, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज और ब्रजेश पाठक को लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों और अफसरों को भी जिलों का आवंटन किया गया है जिसकी सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना को शाहजहांपुर, सूर्य प्रताप शाही को देवरिया, स्वतंत्र देव सिंह को गोरखपुर, बेबी रानी मौर्य को आगरा, लक्ष्मी नारायण चौधरी को मथुरा, जयवीर सिंह को मैनपुरी, धर्मपाल सिंह को बरेली, नंद गोपाल गुप्ता नंदी को प्रतापगढ़, अनिल राजभर को वाराणसी, राकेश सचान को कानपुर देहात और अरविंद कुमार शर्मा को मऊ जिला आवंटित किया गया है। देखें, पूरी सूची:
विज्ञापन
जानिए कौन मंत्री होगा किस जिले में
केशव प्रसाद मौर्य - प्रयागराज
ब्रजेश पाठक - लखनऊ
सुरेश कुमार खन्ना - शाहजहांपुर
भूपेंद्र चौधरी - मुरादाबाद
सूर्य प्रताप शाही - देवरिया
स्वतंत्र देव सिंह - गोरखपुर
बेबी रानी मौर्य - आगरा
लक्ष्मी नारायण चौधरी - मथुरा
जयवीर सिंह - मैनपुरी
धर्मपाल सिंह - बरेली
नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' - प्रतापगढ़
अनिल राजभर - वाराणसी
राकेश सचान - कानपुर देहात
अरविंद कुमार शर्मा - मऊ
योगेंद्र उपाध्याय - फिरोजाबाद
आशीष पटेल - मिर्जापुर
संजय निषाद - अंबेडकरनगर
ओम प्रकाश राजभर - गाजीपुर
दारा सिंह चौहान - आजमगढ़
सुनील कुमार शर्मा - गाजियाबाद
अनिल कुमार - बिजनौर
मनोज पांडेय - रायबरेली