अपराजिता
अमर उजाला और केजीएमयू की ओर से जागरूक नारी-कैंसर पर भारी विषय पर अपराजिता कार्यक्रम केजीएमयू के स्त्री रोग विभाग में सुबह 9 बजे।
सम्मान
अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान कार्यक्रम निरालानगर के होटल रेगनेंट में सुबह 9:30 बजे।
बैठक
हनुमत सेवा समिति की ओर से योग दिवस की पूर्व संध्या पर ध्यान सत्र बैठक सदर बाजार कैंट के रघुवर भवन में शाम 7 बजे।
सुंदरकांड पाठ
ज्येष्ठ माह के शनिवार पर सुंदरकांड पाठ व भंडारा जानकीपुरम की जानकी विहार काॅलोनी में सुबह 9:30 बजे।
नाटक
ग्रीष्मकालीन युवा रंग कार्यशाला की ओर से मीरा एक दर्पण नाटक का मंचन भारतेंदु नाट्य अकादमी के बीएम शाह प्रेक्षागृह में शाम 6:30 बजे।
कार्यशाला
बाल संग्रहालय के तत्वावधान में कला एवं मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यशाला रविंद्रालय प्रेक्षागृह में शाम 5 बजे।
पुस्तक विमोचन
गोविंद कुमार सक्सेना की पुस्तक महाकुंभ 2025, श्रद्धालु 66 करोड़ के पार का विमोचन गोमतीनगर के होटल ताज में सुबह 10:30 बजे।
सम्मान समारोह
पद्मश्री आसिफा जमानी की स्मृति में व्याख्यान एवं सम्मान समारोह निशातगंज के होटल सैफायर सूइट्स के सभागार में शाम 4:30 बजे
हरित भंडारा
मां जानकी सेवा न्यास की ओर से गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहे पर सुंदरकांड का पाठ और हरित भंडारा शाम 5 बजे।
मुशायरा
तकी मीर फाउंडेशन की ओर से जश्न-ए-गजल व कथक प्रस्तुति, मुशायरा व कवि सम्मेलन महात्मा गांधी मार्ग पर लोक निर्माण विभाग मुख्यालय के विश्वसैरया सभागार में शाम 5 बजे।
भंडारा
हम संस्था की ओर से फैजाबाद रोड पर नीलगिरी चौराहा पेट्रोल पंप के सामने भंडारा दोपहर 1 बजे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल की ओर मां की याद में राणा प्रताप मार्ग स्थित हनुमत धाम में भंडारा दोपहर 1:30बजे।
केडी सिंह स्टेडियम एवं पीएसी महानगर तरणताल सदस्य की ओर से जयभारत सिनेमा के पास पास स्थित हरी ओम मंदिर में भंडारा दोपहर 12 बजे।