लखनऊ। चिनहट सीएचसी में डिप्टी सीएम के निरीक्षण के बाद व्यवस्थाओं में थोड़ा सुधार हुआ है, मगर मरीजों का दर्द कम नहीं हुआ है। मरीजों को इलाज पाने से लेकर जांच कराने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ अधिक होने से कई महिलाएं जमीन पर बैठकर इंतजार करती रहीं। उनका कहना है कि परचा बनाने के 10 मिनट के भीतर डॉक्टर को दिखा लिया, मगर जांच के लिए एक से डेढ़ घंटे का इंतजार करना पड़ा। मंगलवार को सीएचसी की पड़ताल में यह हाल सामने आया।
खून की जांच के लिए एक घंटे जमीन पर बैठी रही महिला
चिनहट की कांशीराम कॉलोनी की सोनी को पैथोलॉजी में गईं ताे उनका परचा जमा कर लिया गया। एक घंटे तक खड़े-खड़े वह थक गईं, तो जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। उन्होंने बताया कि देरी के लिए स्टाफ की कमी का हवाला दिया जा रहा है।
अल्ट्रासांड के लिए डेढ़ घंटे इंतजार
एमिटी के पास रहने वाली शिवानी को अल्ट्रासाउंड कराना था। वह जांच काउंटर पर पहुंचीं तो परचा जमा कर लिया गया, मगर करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद भी नंबर नहीं आया। शिवानी ने बताया कि सबसे अधिक समय जांच कराने में लगता है।
-
परचा काउंटर पर अंधेरा, मैनुअल बने
चिनहट सीएचसी में मंगलवार सुबह बिजली लाइन में खराबी से कंप्यूटर नहीं चला। ऐसे में ऑनलाइन परचे नहीं बने। लाइट न होने से काउंटर पर कर्मचारी अंधेरे में परचा बना रही थी।
बॉयोमेडिकल वेस्ट डिब्बे में भरा पड़ा
सीएचसी में बॉयोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी ठीक नहीं मिला। महिलाओं की सेनेटरी पैड मशीन ऊपर इस्तेमाल की गई सिरिंज से भरे डिब्बे रखे मिले। इन सुई से संक्रमण फैलने की आशंका है। सेनेटरी पैड मशीन भी चालू नहीं थी।
आरओ सिस्टम हुआ ठीक, सफाई भी दुरुस्त
सीएचसी में खराब पड़े आरओ सिस्टम ठीक कर दिया गया है। सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक मिली। बेड पर साफ बेड शीट बिछी मिली।डिप्टी सीएम ने सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर सफाई एजेंसी का हफ्ते भर का भुगतान रोकने के निर्देश दिए थे। सीएमओ ऑफिस ने कंपनी को दी जाने वाली राशि में 6700 रुपये की कटौती की है।
चिनहट सीएचसी में अव्यवस्था।
चिनहट सीएचसी में अव्यवस्था।
चिनहट सीएचसी में अव्यवस्था।
चिनहट सीएचसी में अव्यवस्था।
चिनहट सीएचसी में अव्यवस्था।
चिनहट सीएचसी में अव्यवस्था।