दो साल से ज्यादा समय से एक ही स्थान पर तैनात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) और खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) का तबादला किया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर पर सूची तैयार कराई जा रही है।
इस बार महिला शिक्षा अधिकारियों को भी जिलों में तैनाती में तरजीह देने का फैसला किया गया है। सरकार को बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं।
इसलिए विभागीय कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे बीएसए और बीईओ को हटाने का फैसला किया गया है।
यह कवायद शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले शुरू होने से पहले भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए की जा रही है। स्थिति यह है कि तमाम बीएसए 4-5 साल और बीईओ 6-8 साल से एक ही जगह पर जमे हैं।