राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में मां के भक्तों ने धूमधाम से विसर्जन शोभा यात्रा निकाली और मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस मौके पर लोगों ने सिंदूर की होली खेली और जयकारे लगाए।
विज्ञापन
शहर के झूलेलाल घाट पर गाजेबाजे के साथ आए श्रद्घालुओं ने मां के जयकारे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया। बंगाली समाज के लोगों ने सिंदूर खेला संग विसर्जन यात्रा प्रारंभ की। इसके पहले बृहस्पतिवार देर रात तक गूंजती ढाक और धुनुचि से मां की आरती की गई।