फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामा मस्जिद के शाही इमाम हैं आरएसएस के आदमी: आजम खां

Sun, 22 Nov 2015 02:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आजम खां ने जामा मस्जिद के शाही इमाम को आरएसएस का आदमी करार दिया। मैनपुरी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने अगर गैर-मुस्लिम लड़की से शादी की होती तो हंगामा हो जाता।
विज्ञापन


लेकिन इमाम बुखारी के बेटे ने ऐसा किया तो आरएसएस वाले शांत बैठे रहे! अब आरएसएस वालों को ये लव जिहाद नहीं नजर आया? आजम ने ये भी कहा कि अहमद बुखारी आरएसएस को भी पसंद हैं।

बता दें कि दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के बेटे शाबान ने बीते दिनों अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड से शादी की है। लड़की उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। खबरों के मुताबिक उनका निकाह जामा मस्जिद में ही पढ़ा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दो साल से था हिंदू लड़की से अफेयर

बीते अक्टूबर जब बुखारी के बेटे की हिंदू लड़की से शादी की बातें आई थीं तो इमाम के करीबी लोगों ने इसका खंडन भी किया था।

खबरों के मुताबिक बुखारी ने भी शुरुआत में इस शादी का विरोध ‌किया था लेकिन लड़की इस्लाम कुबूल करने के लिए तैयार हो गई।

जानकारी के मुताबिक शाबान का उस लड़की से दो साल से अफेयर था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें