राम मंदिर मामले में एक बार फिर सुनवाई टलने पर बाबरी के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि कोर्ट पर हमारा कोई दबाव नहीं है। जो भी निर्णय होगा मानना पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने ये भी कहा कि सारे सबूत हमारे पास हैं। जब भी फैसला आएगा हमारे ही पक्ष में आएगा। निर्णय के लिए कोर्ट में सुबूत पेश कर दिए गए हैं। अंसारी ने कहा कि हम हिंदू-मुसलमान की बात नहीं करते। हम समाजवादी हैं। कोर्ट सुबूतों के आधार पर निर्णय देता है।