फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फंदे से लटका मिला होटल कर्मी का शव

Thu, 25 Dec 2025 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मनीष मार्य की फाइल फोटो व घर पर रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
माल। नबीपनाह पंचायत के मजरे बख्खा खेड़ा गांव में बुधवार शाम होटल कर्मी मनीष मौर्य (19) का शव उसी के दूसरे खाली पड़े मकान में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मनीष के पिता ठाकुर प्रसाद ने बताया कि उनका अविवाहित बेटा चंडीगढ़ के होटल में काम करता था। वह 15 दिन पूर्व गांव आया था। वह दिन में तीन बजे सिम पोर्ट कराने नबीपनाह जाने की बात कह रहा था, लेकिन वहां न जाकर दूसरे मकान की चाबी लेकर चला गया। काफी देर तक उसके घर वापस न आने पर मां सुभाषिनी मकान पर गईं, जहां एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजनों और पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो मनीष का शव छत की कुंडी से लटका मिला। मृतक के बड़े भाई आकाश और माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

मनीष मार्य की फाइल फोटो व घर पर रोते-बिलखते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें