फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म का मामला, हाईकोर्ट ने केस डायरी की तलब; अब 21 जनवरी को होगी सुनवाई

Sat, 10 Jan 2026 02:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट ने केस डायरी तलब की है। अब केस की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी। आगे पढ़ें पूरा मामला...
Register For Event
विज्ञापन
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के विरुद्ध सीतापुर में दर्ज दुष्कर्म के मामले की पूरी केस डायरी तलब की है। इस मामले में कोर्ट ने मामले के ट्रायल प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाई हुई है। मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी। न्यायमूर्ति राजीव सिंह की एकल पीठ ने यह आदेश राकेश राठौर की पुनरीक्षण याचिका पर दिया। 

विज्ञापन


अभियुक्त कीओर से दलील दी गई है कि उसे राजनीतिक कारणों से झूठा फंसाया गया है। मामले में चार वर्ष बाद एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं, याचिका का राज्य सरकार की ओर से विरोध किया गया। शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए, न्यायालय ने आदेश दिया कि जनपद का कोई जिम्मेदार क्षेत्राधिकारी मामले की केस डायरी के साथ अगली सुनवाई पर उपस्थित हो।

लालच देकर चार वर्षों तक शारीरिक शोषण किया

गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद पर पीड़िता ने सीतापुर के कोतवाली नगर में दुष्कर्म करने, धमकाने व सदोष परिरोध करने के आरोपों में एफआईआर दर्ज करवाई है। पीड़िता का आरोप है कि कांग्रेस सांसद ने शादी का झांसा देकर व राजनीतिक करियर में मदद का लालच देकर चार वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। मामले में कांग्रेस सांसद को जेल भी जाना पड़ा था। हाईकोर्ट से उनकी जमानत याचिका मंजूर हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें