फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग व लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर बनाई हेल्पडेस्क, अतिरिक्त जवान तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सोमवार से शुरू हो रही उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में उमड़ने वाली परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए चारबाग और लखनऊ जंक्शन पर पुलिस हेल्प डेस्क और अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां भी लगाई जाएंगी। रेलवे, आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान मे रखते हुए अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी की गई है। सर्कुलेटिंग एरिया में जीआरपी की अतिरिक्त फोर्स के साथ पीएसी जवान भी तैनात रहेंगे। सभी रेलवे स्टेशनों पर आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।
विज्ञापन

चारबाग जीआरपी थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह के अनुसार हेल्प डेस्क के माध्यम से परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के रास्ते की जानकारी दी जाएगी। कोई भी समस्या आने पर परीक्षार्थी बेहिचक जीआरपी की मदद ले सकते हैं। आरपीएफ इंचार्ज भूपेंद्र सिंह डागर ने बताया कि अभ्यर्थियों को टिकट लेने में परेशानी न हो इसके अलावा स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए गए हैं। एंबुलेंस व स्टेशनों पर डॉक्टरों की तैनाती भी रहेगी। टेम्पो और ऑटो यूनियन के प्रतिनिधियों से बैठक कर उन्हें हिदायत दी गई है कि परीक्षार्थियों से तय रेट ही लिए जाएं। मनमानी वसूली न की जाए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें