फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: फंदे से लटका मिला सऊदी में काम कर रहे गोंडा के युवक का शव, रियाद में था ड्राइवर

Tue, 14 Oct 2025 05:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा जिले का युवक रियाद में अजीविका के लिए गया था। वहां पर उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
Register For Event
विज्ञापन
मृतक युवक (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब में रह रहे नवाबगंज गिर्द के मजहन पुरवा निवासी एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। वहां से इसकी जानकारी परिजनों को दी गई है। परिजनों के अनुसार, कुलदीप निषाद (22) 22 जुलाई 2024 को जीविका की तलाश में सऊदी अरब के रियाद शहर गया था। वह वलैया क्षेत्र में निजी चालक के रूप में काम करता था।

विज्ञापन


सोमवार की शाम करीब पांच बजे परिजनों को फोन से सूचना मिली कि कुलदीप ने छह अक्तूबर को अपने कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

ये भी पढ़ें - राज्य कर्मचारियों को मिलेंगे इतने रुपए बोनस : सीएम योगी ने की तारीफ, बोले-विकास के लिए इनकी भूमिका महत्वपूर्ण
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में दीपोत्सव: राम की पैड़ी पर रामधुन के बीच जलेंगे दीप, मंच पर सजीव होती दिखेगी रामकथा
विज्ञापन


सूचना मिलने पर रियाद स्थित अल-सुलेमानिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री के प्रतिनिधि वेद प्रकाश दूबे ने शोक संतप्त परिजनों से जानकारी ली है। बताया कि शव को स्वदेश लाने के लिए विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से वार्ता की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें