फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छठ पूजा के लिए आठ सेक्टरों में बांटी गई गोमती नदी

विज्ञापन
छठ घाट।
विज्ञापन
लखनऊ। छठ पूजा को लेकर गोमती के घाटों की सफाई और मरम्मत के लिए नगर निगम ने नदी को आठ सेक्टरों में बांटा है। हर सेक्टर का एक नोडल अफसर बनाया गया है। एक प्रभारी और एक सह प्रभारी भी नियुक्त किया गया है, जिसे जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने सेक्टर में नदी तट की सफाई और घाटों की मरम्मत कराएंगे। इसके लिए नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मंगलवार को आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

आदेश के तहत बैकुंठधाम से लेकर गुलालाघाट तक गोमती नदी के दायरे को आठ सेक्टरों में बांटा गया है। सेक्टर एक व तीन के नोडल अफसर अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, सेक्टर दो व चार के अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, सेक्टर पांच व आठ के अपर नगर आयुक्त डाॅ. अरविंद राव, सेक्टर छह के अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और सेक्टर सात के नोडल अफसर अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता बनाए गए हैं। इनके साथ संबंधित जोन के जोनल अधिकारी को प्रभारी अधिकारी और जोनल अभियंता को सह प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। यह सभी अफसर घाटों की सफाई की प्रतिदिन नगर आयुक्त को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें