लखनऊ। गणित को यदि सही तरीके से समझ लिया जाए तो कठिन से कठिन प्रश्न भी सरल लगने लगते हैं। यही संदेश कक्षा पांच से 12 तक के विद्यार्थियों ने गणित मेले के माध्यम से दिया। भारतीय महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर अलीगंज सेक्टर-क्यू स्थित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गणित मेले का आयोजन किया गया।
मेले में विद्यार्थियों ने टीचिंग लर्निंग मटीरियल (टीएलएम) के जरिये गणितीय सूत्रों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। ज्यामिति में क्षेत्रफल और परिमाप, बीजगणित, त्रिकोणमिति, वर्ग का क्षेत्रफल, समय और गति जैसे विषयों को बच्चों ने मॉडल के माध्यम से सरल भाषा में समझाया।
मेले का खास आकर्षण वैदिक काल से आधुनिक युग तक के महान गणितज्ञों के रूप में सजे बच्चे रहे। भास्कराचार्य, आर्यभट्ट, शकुंतला देवी, ब्रह्मगुप्त, वराहमिहिर, मंजुल भार्गव, डी.आर. कापेटकर, आरसी बोस और सीआर राव के रूप में बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान खींचा।
हर कक्षा से जुड़े विषयों पर आधारित मॉडल इस मेले की विशेषता रहे, जो बच्चों में गणित के प्रति रुचि और समझ दोनों को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्या भारती पूर्वी क्षेत्र के संगठन मंत्री हेमचंद्र और प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।
बच्चों के बनाए मॉडल बनाएंगे गणित को आसान
अवकलन, थ्री-डी वर्किंग मॉडल (कोन, सिलेंडर, घनाभ), पाइथागोरस प्रमेय, थेल्स प्रमेय, कापरेकर मॉडल, खाद्य पदार्थों से बने गणितीय मॉडल, गणित के प्रयोग, कंप्यूटर, वाणिज्य और जीव विज्ञान से जुड़े मॉडल बच्चों की जिज्ञासा को नया आयाम देंगे।
ज्योमैट्रिकल पार्क बना आकर्षण का केंद्र
कक्षा 10 के शौर्य निगम और आदर्श सिंह द्वारा तैयार ज्योमैट्रिकल गणित पार्क मेले का खास आकर्षण रहा। पार्क के माध्यम से गणित के विभिन्न सूत्रों को व्यावहारिक रूप में दर्शाया गया। शौर्य निगम ने सुझाव दिया कि यदि ऐसे पार्क प्रत्येक जिले में विकसित किए जाएं, तो बच्चे घूमते-घूमते गणित को सहज रूप से सीख सकेंगे।
महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग
महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग