सिटी मांटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर (प्रथम कैम्पस) की ओर से सी.एम.एस.
कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित ‘वार्षिक समारोह’ में अपने नाचते-गाते
बच्चों की बहुमुखी एवं बाल सुलभ प्रतिभा को देखकर अभिभावक गदगद हो गए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने अपने नन्हें-मुन्हों
की खूब हौसला अफजाई की और बच्चों ने भी बड़े उत्साह से अपनी प्रतिभा का
प्रदर्शन किया।