फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्वात्तर रेलवे ने पहली बार तीन मालगाड़ियों को जोड़कर चलाई अवध महाशक्ति फ्रेट ट्रेन

विज्ञापन
अवध महाशक्ति फ्रेट ट्रेन।
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने माल परिवहन को अधिक कुशल व मजबूत बनाने के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। थ्री इन वन फ्रेट ट्रेन अवध महाशक्ति को गोंडा से मुरादाबाद तक चलाया गया। इस ट्रेन को तीन मालगाड़ियों को आपस में जोड़कर बनाया गया था।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. शिल्पी कन्नौजिया के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे की पहली ''अवध महाशक्ति'' फ्रेट ट्रेन का सफल संचालन किया गया। गोंडा डिपो की ओर से तैयार इस ट्रेन में कुल 129 वैगन और तीन इंजन लगे थे। इस पहल से रेलवे की परिवहन क्षमता और राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। तीन गाड़ियों को एक साथ चलाने से समय, ईंधन और मानव संसाधन की बचत होगी। साथ ही ट्रैक क्षमता का भी बेहतर उपयोग हो सकेगा। अलग-अलग ट्रेनें चलाने के बजाय एक ही ट्रिप में अधिक माल की ढुलाई होने से ग्राहकों को तेज और किफायती सेवा मिलेगी। डीआरएम ने इसे मंडल के विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट तालमेल और प्रबंधन का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें