लखनऊ। कोहरे के कारण शनिवार को ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां लेट हुईं। शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से तय समय सुबह 6:10 बजे रवाना हुई। अलीगढ़ पहुंचने तक यह सवा घंटे और लखनऊ पहुंचने तक दो घंटे लेट हो गई। ट्रेन 12230 लखनऊ मेल सवा घंटे, 12430 एसी एक्सप्रेस एक घंटे पांच मिनट, 12232 चंडीगढ़ सुपरफास्ट तीन घंटे, 12238 चंडीगढ़ सुपरफास्ट पौने दो घंटे, 13010 दून एक्सप्रेस सवा घंटे, 14307 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस एक घंटे 40 मिनट, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस दो घंटे और 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस सवा घंटे लेट हुई।