लखनऊ। शहर से लेकर गांव तक शुक्रवार से आठ दिवसीय मेगा बिजली शिविर लगाया जाएगा। शिविर में गलत बिल सही करने से लेकर नए कनेक्शन देने तक का काम होगा। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल के अनुसार, शिविर राजधानी के सभी खंड के इलाकों में 15 से 22 मई तक आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में बुधवार को सभी मुख्य अभियंताओं को निर्देश दिए गए।