लखनऊ। शोध को नई ऊंचाइयां देने के लिए केजीएमयू ने बृहस्पतिवार को कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा के साथ करार किया। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि हालिया अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से विवि को चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नए आयाम मिलेंगे। इससे छात्रों और शिक्षकों को वैश्विक अवसर मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि करार के तहत केजीएमयू के विद्यार्थी विदेशी संस्थानों के साथ शैक्षणिक आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और शोध कार्य में भाग ले सकेंगे। शिक्षकों को भी संयुक्त शोध परियोजनाओं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर काम को प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। कुलपति ने भरोसा जताया कि इस पहल से उच्च गुणवत्ता वाले शोध को बढ़ावा मिलेगा। नई तकनीकों व आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।