प्रोन्नति न होने और रिक्त पदों को न भरे जाने से नाराज डिप्लोमा
फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने 30 सितंबर को स्वास्थ्य भवन का घेराव करने का ऐलान
किया है।
विज्ञापन
ये जानकारी बलरामपुर अस्पताल में सोमवार को प्रेस वार्ता में संघ
के महामंत्री केके सच्चान ने दी। उन्होंने बताया की महानिदेशक ने संघ के
साथ कोई बैठक नहीं की और इसी संवादहीनता की वजह से कई मांगे लंबित है।
जबकि
मुख्य सचिव सभी विभागों को नियमित मासिक बैठक करने का शासनादेश भेज रहे
हैं। जनपदों में फार्मासिस्टों की वार्षिक चरित्र प्रविष्टयां भी नहीं भेजी
जा रही हैं, जिससे कर्मचारियों को परेशानी हो रही है।