लखनऊ। डिब्रूगढ़ से आनंदविहार के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन मंगलवार को होगा। यह ट्रेन इंडिगो विमानों के निरस्तीकरण से परेशान यात्रियों को राहत देगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 05903 डिब्रूगढ-आनंदविहार स्पेशल मंगलवार को डिब्रूगढ़ से दोपहर दो बजे रवाना होगी। यह ट्रेन न्यू तिनसुकिया, दिमापुर, गुवाहाटी, कोकराझाड, किशनगंज, कटिहार, बरौनी, शाहपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा से होते हुए लखनऊ सुबह 7:10 बजे पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुकने के बाद ट्रेन बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते शाम चार बजे आनंदविहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05904 आनंदविहार-डिब्रूगढ़ स्पेशल 12 दिसंबर को आनंदविहार से रात 12:40 बजे चलकर अगली सुबह लखनऊ 11:10 बजे व डिब्रूगढ़ अगली शाम 5:20 बजे पहुंचेगी।