लखनऊ। इंदिरानगर में शुक्रवार को रामनवमी पर राम जन्मोत्सव समिति की ओर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ की तर्ज पर रामभक्तों ने हाथों से रथ खींचकर नगर भ्रमण कराया। सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों शामिल हुए। बालक-बालिकाओं ने विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां प्रस्तुत कीं। हाथी, घोड़े और ऊंट भी शोभायात्रा का हिस्सा बने।
प्रयागराज से आए जितेंद्र बजरंगी ने श्रीराम भक्त हनुमान का वेश धारण कर नृत्य किया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्वी क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव और विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह सहित कई लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। नेपाली समाज के लोगों ने भजन और नृत्य प्रस्तुत किए। सिख समुदाय ने भी भजन-कीर्तन किया। शोभायात्रा ए ब्लॉक कन्वेंशन सेंटर से शुरू होकर लेखराज मार्केट, अयोध्या सड़क, मारुति पुरम, भूतनाथ मार्केट, शालीमार चौराहा और मीना मार्केट होते हुए आरंभिक स्थल पर संपन्न हुई। भंडारे का भी आयोजन किया गया। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कवींद्र मल्होत्रा, दीपक श्रीखंडे आदि लोग मौजूद रहे।
रामभक्तों ने खींचा रथ, झांकियां बनीं आकर्षण