फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कर्ज से परेशान दवा कंपनी के कर्मचारी ने लगाया फंदा

Thu, 06 Aug 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। कर्ज से परेशान दवा कंपनी के कर्मचारी मनीष कैंथ (53) ने मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने फ्लैट में फंदा लगा लिया। पुलिस को छानबीन में सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने अपनी परेशानी का जिक्र किया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि मनीष मूलरूप से उत्तराखंड के देहरादून के गढ़ी कैंट के रहने वाले थे। वह ट्रांसपोर्ट नगर में दवा कंपनी में काम करते थे। मंगलवार को मनीष के घरवालों का उनसे फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा था। इस पर उन्होंने शाम करीब 6:30 बजे मनीष के मकान मालिक राज सिंह को सूचना दी। राज सिंह अन्य किरायेदारों के साथ फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला और मनीष को खिड़की की ग्रिल से रस्सी के सहारे लटका पाया। सरोजनीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
पत्नी और बच्चों को परेशान कर रहे थे कर्जदाता
इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से मिले सुसाइड नोट में मनीष ने जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों से माफी भी मांगी थी। घरवालों ने बताया कि मनीष ने कई लोगों से रुपये उधार लिए थे, जिन्हें वह चुका नहीं पा रहे थे। कर्जदाता उनके परिवार को फोन करके रुपये मांगते थे, जिससे मनीष काफी परेशान रहते थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें