फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नए घरों में अंधेरा... होली होगी फीकी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नरेश शर्मा
विज्ञापन

लखनऊ। अमौसी जोन में बिजली विभाग के अफसरों की लापरवाही और जेई की मनमानी ने होली के पर्व को फीका कर दिया है। जनवरी से आवेदन करके बैठे फौजी, गृहणियां और गरीब परिवार अब भी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जेई बिना मौके पर गए ऑनलाइन आवेदनों पर बेतुकी आपत्तियां लगा रहे हैं। नतीजतन, नए घरों में रंगों का त्योहार बिना रोशनी के मनने की नौबत आ गई है।



आवेदकों की व्यथा



कनेक्शन नहीं हो रहा स्थायी : देश की सीमा की रक्षा करने वाले मोहनलालगंज के परसेनी निवासी फौजी राम उजागर अपने ही घर के लिए बिजली को तरस रहे हैं। उन्होंने मकान बनने के बाद स्थायी कनेक्शन के लिए जनवरी में आवेदन किया था। विभाग ने बिना ठोस वजह के नो ड्यूज की आपत्ति लगा दी। फौजी का कहना है कि कई बार भटकने के बाद जांच तो हुई, लेकिन कनेक्शन की फाइल अब भी दफ्तरों में दबी है।
विज्ञापन




अस्थायी कनेक्शन ठंडे बस्ते में :
गेहरू उपकेंद्र के दरोगाखेड़ा निवासी श्वेता सिंह ने मकान निर्माण के लिए जनवरी में अस्थायी कनेक्शन मांगा था। परिवार के राहुल सिंह ने बताया कि जेई ने जानबूझकर शपथ पत्र अपलोड न होने की आपत्ति लगा दी, ताकि आवेदक कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हो।



गरीब की कुटिया में भी अंधेरा :
बिजनौर के माती निवासी जितेंद्र ने अपनी पत्नी पुष्पा के नाम से बीपीएल बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। निवास प्रमाणपत्र और आधार देने के बावजूद जेई अब जमीनी दस्तावेज और नो ड्यूज मांग रहे हैं। 10 किमी दूर दफ्तर के चार चक्कर लगाने के बाद भी गरीब परिवार की होली अंधेरे में बीतती दिख रही है।



जांच पूरी, एस्टीमेट नहीं दे रहे : गोसाईंगंज उपकेंद्र के माढरमऊ निवासी डाली सिंह ने 27 जनवरी को दो किलोवाट कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। विभाग की सुस्ती का आलम यह है कि एक सप्ताह पहले जांच पूरी होने के बावजूद अब तक पोर्टल पर एस्टीमेट अपलोड नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इन्हें कनेक्शन का इंतजार



आवेदक पता

विमला कुमारी सहीजनपुर हरौनी, नादरगंज

रेखा खैरानी हैवतमऊ मवैया, नादरगंज

उर्मिला पांडेय समृद्धि एन्क्लेव, औरंगाबाद जागीर

सीमा लतीफनगर बनी, नादरगंज

अपर्णा तिवारी इको वर्ल्ड, मोहनलालगंज

ललिता देवी बरवलिया, मोहनलालगंज

महिला सोनी कुरौर, सरोजनीनगर

नोट : ज्यादातर में नोड्यूज के शपथपत्र की आपत्ति

Iजिन आवेदकों के आवेदन लंबित हैं, उनकी जांच कराकर बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया चल रही है। निरस्त आवेदनों की अभी जांच चल रही। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।
I
I- योगेश कुमार निदेशक (वाणिज्य), मध्यांचल विद्युत वितरण निगमI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें