संगीत नाटक अकादमी की वाल्मीकि रंगशाला में शुक्रवार से दलित साहित्यकारों
का जमावड़ा लगेगा, जो प्रेमचंद और राजेंद्र यादव के बहाने दलितों की
स्थिति व दशा पर खुलकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
अलग दुनिया संस्था की ओर से आयोजित
तीन दिवसीय ‘दलित साहित्यिक महोत्सव’ का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे होगा,
जिसमें पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद और साहित्यकार मुद्राराक्षस भी मौजूद
रहेंगे।
संस्था के संयोजक केके वत्स ने
बताया कि प्रदेश में पहली बार दलितों पर आधारित साहित्यिक महोत्सव का आयोजन
कराया जा रहा है। महोत्सव की थीम ‘21वीं सदी अंबेडकर की सदी’ रखी गई है।