फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: मार्ग दुर्घटना में दो लेखपालों की मौत, श्रावस्ती से ड्यूटी कर मोटर साइकिल से लौट रहे थे घर

Tue, 23 Aug 2022 06:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव के पास सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो लेखपालों की मृत्यु हो गई। यह दोनों श्रावस्ती जनपद में तैनात थे।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इकौना (श्रावस्ती) जिले में तैनात बलरामपुर निवासी दो लेखपाल सोमवार देर शाम ड्यूटी से वापस बलरामपुर अपने घर लौट रहे थे। जिनकी मोटर साइकिल को डंफर ने टक्कर मार दिया। इसमें एक लेखपाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद संघ के इकौना तहसील अध्यक्ष के साथ मृतक लेखपालों के घर पहुंचे एसडीएम द्वारा अहेतुक सहायता प्रदान की गई। 

विज्ञापन


बलरामपुर जिले के थाना पचपेड़वा अंतर्गत बनकटवा निवासी धूपनाथ चौधरी पुत्र मेघनाथ इकौना तहसील क्षेत्र के एकघरवा गांव में लेखपाल थे। जबकि बलरामपुर जिले के ही थाना गैसड़ी अंतर्गत सेमगढ़ा निवासी विजय कुमार राणा पुत्र अम्बिका प्रसाद भिनगा तहसील क्षेत्र के बनकटवा गांव में लेखपाल थे। यह दोनों लोग सोमवार को मुख्यालय भिनगा से अपना सरकारी काम निपटा कर मोटर साइकिल से बलरामपुर शहर स्थित अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह दोनों मोटर साइकिल लेकर थाना कोतवाली देहात बलरामपुर के भगौतीगंज तिराहे पर पहुंचे। तभी उन्हें डंफर ने टक्कर मार दिया।

जिसमे लेखपाल धूपनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विजय कुमार राणा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मंगलवार को उपजिलाधिकारी इकौना आरपी चौधरी व इकौा लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजमणि शुक्ला ने मृतक लेखपालों के घर जाकर अहेतुक सहायता प्रदान किय। वहीं लेखपाल की मौत के बाद भिनगा, जमुनहा व इकौना तहसील लेखपाल संघ की ओर से शोकसभा का आयोजन कर दिवंगत लेखपाल को श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें