फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: मस्जिद के सामने आपत्तिजनक वस्तुएं फेंककर दंगा भड़काने की कोशिश करने वाले तीन और गिरफ्तार

Wed, 04 May 2022 07:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

मस्जिद के सामने आपत्तिजनक वस्तुएं फेंकने वाले तीन और गिरफ्तार किए गए हैं। इन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
Register For Event
विज्ञापन
मामले में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते 26/27 अप्रैल की रात में शहर में मस्जिदों के सामने आपत्तिजनक वस्तुएं फेंककर दंगा फैलाने की कोशिश करने वाले तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों पर 50-50 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। मामले का शीघ्रता से अनावरण करने के लिए शासन से घोषित किए गए एक लाख रुपए के ईनाम को भी आईजी व एसएसपी ने पुलिस टीम को वितरित किया।

विज्ञापन


मामले का खुलासा करते हुए पुलिस महानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 26/27 अप्रैल की रात में शहर के कश्मीरी मोहल्ला, टाटशाह मस्जिद, घोसियाना रामनगर मस्जिद, ईदगाह सिविल लाइन एवं गुलाबशाह दरगाह जेल के पीछे आपत्तिजनक वस्तु, पोस्टर व धार्मिक पुस्तक की प्रति डालकर दंगा फैलाने की कोशिश की गई थी।

मामले में पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर ही घटना का खुलासा करते हुए घटना में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, तीन आरोपी फरार चल रहे थे। जबकि तीन आरोपी शरदचंद्र मिश्रा उर्फ बाबू मिश्रा निवासी अंगूरीबाग, सुशील कुमार यादव निवासी तोपपुर सहादतगंज व अनिल कुमार चौहान उर्फ पप्पू निवासी कुम्हार मंडी, सहादतगंज फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


इनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई थीं और पुलिस महानिरीक्षक की ओर से इन सभी लोगों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। बताया कि फरार चल रहे तीनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह 10:40 बजे देवकाली बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, पुलिस द्वारा शीघ्रता से घटना का अनावरण करने व शांति व्यवस्था रखने के लिए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने पुलिस टीम को एक लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा किया था, जिसे विशेष वाहक भेजकर प्राप्त किया गया था। बुधवार को ही पुलिस लाइंस सभागार में पुलिस टीम को आईजी कवींद्र प्रताप सिंह व एसएसपी शैलेश पांडेय ने पुरस्कार प्रदान किया।

Trending Videos
विज्ञापन

बनाई गई थीं 25-25 लोगों की टीमें

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले का खुलासा करने वाले व त्वरित कार्रवाई करने में 25 लोगों की अलग-अलग टीम लगाई गई थी। सभी लोगों को पुरस्कृत किया गया है। आईजी कवींद्र प्रताप साॉंह ने बताया कि गुडवर्क पर त्वरित पुरस्कार मिलता है तो पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ता है।

अधिकारियों ने इसे लेकर सरकार के प्रति आभार जताया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह, सीओ सिटी पलाश बंसल, कोतवाल कैंट अरुण प्रताप सिंह, नगर कोतवाल देवेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश यादव, राजेश कुमार यादव, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें