रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार की रात सर्दी और कोहरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने 14 दुकानों के शटर और उनके ताले तोड़कर 30 लाख का माल उड़ा दिया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया और व्यापारियों का मजमा लग गया। व्यापारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस रात में गश्त का दावा कर रही हैं लेकिन हकीकत यह है कि पुलिस सोती रही और बदमाश ताले तोड़ते रहे।