आलमबाग के मवैया में मंगलवार को बाहर से बंद मकान के कमरे में
फंदे से लटकता शव मिला।
विज्ञापन
दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची
पुलिस ने ताला तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हत्या की रिपोर्ट
लिखाने पहुंचे उसके भाई को पुलिस ने टरका दिया।
सुरेंद्र
सिंह (28) मवैया में पत्नी रीतिका व बच्चियों पूर्णिमा (7) व पारुल (5) के
साथ रहता था। मकान से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया
था।
विज्ञापन
ताला तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस को सुरेंद्र का शव धन्नी से लटकता
मिला। एसएचओ आलमबाग ऋषिकेश यादव के मुताबिक, मृतक शराब का आदी थी। नशे में
अक्सर पत्नी से मारपीट करता था।
इससे तंग आकर चार महीने पहले पत्नी
बच्चियों को लेकर पास स्थित अपने मायके चली गई थी। नशे और डिप्रेशन में
सुरेंद्र ने खुदकुशी कर ली। वहीं, भाई वीरेंद्र ने पत्नी और सालियों और
साढ़ू पर हत्या का आरोप लाया है।