लखनऊ में डेंगू से एक और सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई। एएसपी ट्रांस गोमती कार्यालय में तैनात सिपाही रमेश यादव (46) सहारा अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बीते रविवार को इलाज के दौरान पीएसी के एक जवान दम तोड़ दिया था। वहीं एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन समेत ट्रैफिक लाइन के नौ सिपाहियों में सोमवार को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।