लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए एंटी-रैगिंग समिति का गठन किया है। कुलपति के आदेश पर यह समिति विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों में प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करेगी। कुलानुशासक राकेश द्विवेदी को 11 सदस्यीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता अमिता कनौजिया और मुख्य अभिरक्षक आशीष अवस्थी समिति के सदस्य बनाए गए हैं। अपर कुलानुशासक ओपी शुक्ला, राजेश्वर प्रसाद यादव, अभिषेक कुमार तिवारी और कमर इकबाल भी समिति में हैं। सहायक कुलानुशासक अमरेंद्र कुमार, प्रवीश प्रकाश, अन्विता वर्मा और हिमांशु कुमार शुक्ला को भी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। यह समिति नए सत्र में छात्रों को रैगिंग मुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए काम करेगी। कुलसचिव भावना मिश्रा ने समिति गठन की स्वीकृति दी है।